Sunday, January 6, 2019

Past Continuous Tense in Hindi

Past Continuous Tense



इस Tense में मुख्य क्रिया के साथ रहा था, रही थी , रहे थे का प्रयोग होता है।

जैसे: राम घूम रहा था।
        बबीता पढ़ रही थी।
        बच्चे खेल रहे थे।


Affirmative (सकारात्मक)

Rule:  Subject + was/were + verb 1st form+ ing + object.

For example:

मैं घूमने जा रहा था।
I was going for a walk.


गीता किताब पढ़ रही थी।
Geeta was reading a book.



Negative (नकारात्मक)

Rule:  Subject + was/were + not + verb 1st form+ ing + object.

नकारात्मक वाक्यों में helping verb (was/ were) के बाद  not का प्रयोग होता है।

For example:

राम घूमने नहीं जा रहा था।
Ram was not going for a walk.

वह तुम्हारे बारे में नहीं सोच रहा था।
He was not thinking about you.



Interrogative (परश्नवाचक)

Rule:  Wh Family + was/were + subject + verb 1st form+ ing + object?

प्रश्नवाचक वाक्यों में helping verb पहले आ जाती है और यदि वाक्य में wh family का प्रयोग होने हो तो वह सबसे पहले आयेगा।

For example:

राम कहा जा रहा था?
Where was Ram going?


वह क्या कर रही थी?
What was she doing?


Negative Interrogative (नकारात्मक प्रश्नवाचक)

Rule:  Wh Family + was/were + Subject +  not + verb 1st form+ ing + object.

यह भी प्रश्नवाचक के समान होते है। इनम अंतर बस इतना है कि subject के बाद not लग जाता है।

For example:

मम्मी क्यों नहीं डांट रही थी?
Why was mom not scolding?


क्या वह घूमने नहीं जा रहा था?
Was he not going for a walk?




No comments:

Post a Comment